HomeUdhamSinghNagarएसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में, ऑपरेशन प्रहार के तहत पैदल...

एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में, ऑपरेशन प्रहार के तहत पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

Date:

उधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं मैदान में उतर आए। उन्होंने सायंकालीन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की मौजूदगी को और अधिक प्रभावी बनाया।

May be an image of one or more people

राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी ने वाहन गश्त के स्थान पर पैदल गश्त को प्राथमिकता दी। इस दौरान कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र, मुख्य बाजार, रम्पुरा समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

यह अभियान जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से चलाया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।

No photo description available.

एसएसपी अजय गणपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

May be an image of text

पुलिस प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...