TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

एसएसपी अजय गणपति स्वयं उतरे मैदान में, ऑपरेशन प्रहार के तहत पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं मैदान में उतर आए।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं मैदान में उतर आए। उन्होंने सायंकालीन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की मौजूदगी को और अधिक प्रभावी बनाया। राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी ने वाहन गश्त के स्थान पर पैदल गश्त को प्राथमिकता दी। इस दौरान कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र, मुख्य बाजार, रम्पुरा समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ
फ्लैग मार्च किया गया। यह अभियान जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से चलाया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। एसएसपी अजय गणपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति
व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
  • उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
  • एसएसपी अजय गणपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।