HomeNationalवियतनाम में बड़ा हादसा! पर्यटकों से भरी नाव पलटी, मरने वाले अधिकतर...

वियतनाम में बड़ा हादसा! पर्यटकों से भरी नाव पलटी, मरने वाले अधिकतर भारतीय

Date:

दक्षिणी वियतनाम में शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। फू क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर लौट रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई, जिसमें सवार 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि राहत एवं बचाव अभियान जारी है। स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, स्पीडबोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर शामिल थे। यह नाव फू क्वोक के निकट स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होन मे रुट न्गोआई (Hon May Rut Ngoai) द्वीप से लौट रही थी। एन थॉई पोर्ट की ओर जाते समय द्वीप से करीब 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक पलट गई और सभी यात्री समुद्र में जा गिरे।

तकनीकी खराबी के बाद हुआ हादसा

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में स्पीडबोट में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है, जिसके बाद वह संतुलन खो बैठी और पलट गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद पर्यटक नौकाएं और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एन थॉई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राहत-बचाव अभियान जारी

हादसे के बाद बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो बचाव पोत तैनात किए हैं। नौसेना और तटरक्षक बल भी संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान जारी है।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल है फू क्वोक

थाईलैंड की खाड़ी में स्थित फू क्वोक वियतनाम का प्रमुख समुद्री पर्यटन केंद्र है। इसके दक्षिण में स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप अपनी सफेद रेत, स्वच्छ समुद्री जल और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट यात्रा करते हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की है। दूतावास ने बताया कि हनोई में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां हादसे से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर:

  • +84 362817930
  • +84 915523714
  • +84 334520414
  • +84 913089165 (हनोई)

भारतीय दूतावास ने कहा है कि प्रभावित परिवार इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड: सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म के...

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले- चुनाव का समय है, आना-जाना तो लगा रहता है

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे...

उत्तराखंड: CM धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला! 10 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढ़िए पूरी लिस्ट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित...