HomeNationalपंतनगर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं जन...

पंतनगर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Date:

पंतनगर/उधम सिंह नगर: किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर स्थित फूल बाग सेंटर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।

May be an image of one or more people

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इस दिशा में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

May be an image of one or more people, crowd and text

विधायक बेहड़ ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो पाता है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Latest stories

150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र...

उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से झारखंड के श्रमिक की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में...

CM धामी की तारीफ में उतरे कांग्रेस विधायक, पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई

चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक...