HomeNationalविधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं,...

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Date:

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम में विधायक तिलक राज बेहड़ ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

May be an image of one or more people, people studying, dais and text that says "श्ती FOR SPRA 天 海 रुाज राजस्व विभाग तहसाल Γφτύι जनपद- ऊधम सिंह नगर जिवादकारी"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

May be an image of one or more people, henna, dais and wedding

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की प्रत्येक न्यायोचित समस्या का निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

May be an image of one or more people, dais and text

उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Latest stories

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...