HomeNationalराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप: पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला...

राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप: पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Date:

किच्छा: उत्तराखंड के किच्छा स्थित नालंदा स्कूल में संचालित ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हाल ही में रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक हासिल किए।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वोविनाम वियतनाम की पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को भी बढ़ाती है। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रही है।

एकेडमी के कोच रुनू शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थापित एकेडमी ने कम समय में ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

कार्यक्रम में वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सिहान ऋषिपाल भारती, महासचिव विनोद लखेरा और कोषाध्यक्ष किशोर सिंह डांगी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मनीष तिवारी, योगेंद्र यादव, मनोज यादव, बहादुर सिंह, मनीष पांडेय, अजय यादव, संतोष कुमार, प्रियंका, बेला समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...