HomeNationalपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: घर लौट रहा था सेना का जवान,...

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: घर लौट रहा था सेना का जवान, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक; दर्दनाक मौत क्षेत्र में शोक

Date:

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चौड़ धुरौली के तोक ख्यूंतोला निवासी हिमांशु कुमार (27 वर्ष), पुत्र पुष्कर राम, अपनी मोटरसाइकिल से पिथौरागढ़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डूनी से पहले एक खतरनाक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर ही रह गई, जबकि हिमांशु कुमार उछलकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने खाई में उतरकर जवान को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहाड़ी सड़कों पर तीखे मोड़, खराब सड़कें, अपर्याप्त सुरक्षा दीवारें और तेज रफ्तार जैसे कारण दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर मजबूत पैराफिट, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा उपायों को तत्काल प्रभाव से बढ़ाने की मांग की है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...