भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में रुद्रपुर में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और झालमुड़ी व मिठाई का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में मिली इस बड़ी सफलता को ऐतिहासिक बताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर देशभर में जनसमर्थन हासिल कर रही है और यह जीत उसी विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्सव के माहौल में भाग लेकर जीत की खुशी साझा की।





