देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती Farzana Begum ने देहरादून स्थित शासकीय कार्यालय में आम जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फरजाना बेगम ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और जनकल्याण के प्रति समर्पण के चलते राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

फरजाना बेगम ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आमजन का विश्वास मजबूत हो रहा है और प्रदेश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।





