HomeNationalरुद्रपुर में मंत्री Pradeep Batra का जोरदार स्वागत, मेयर Vikas Sharma ने...

रुद्रपुर में मंत्री Pradeep Batra का जोरदार स्वागत, मेयर Vikas Sharma ने सड़क-नाला निर्माण को लेकर सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव

Date:

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर कार्यालय में उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री Pradeep Batra का प्रथम आगमन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर रुद्रपुर के मेयर Vikas Sharma के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी मंत्री का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य और अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

May be an image of dais and text that says "महापौर निगसुर सुर निगम जय"

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर निगम रुद्रपुर द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही शहर के समग्र और चहुंमुखी विकास को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।

May be an image of dais, temple and text that says "महापौर नगर निगम रुद्रपुर 彩 해 2마 無"

इस मौके पर मेयर Vikas Sharma ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 में रेनबो स्कूल से आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल तक की जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं जल निकासी के लिए नाला निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रभारी मंत्री Pradeep Batra को सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

May be an image of temple, dais and text

मेयर ने कहा कि इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

May be an image of dais, temple, wedding and text that says "महापौर न नेगम नेगमरखुर ुर"

Latest stories

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...