HomeNationalसीएम धामी ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का किया उद्घाटन, साझा की...

सीएम धामी ने नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल का किया उद्घाटन, साझा की सरकार की प्रमुख उपलब्धियां

Date:

पौड़ी गढ़वाल: पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल जनपद पौड़ी के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विकास की योजनाओं को गति

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 650 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खोह नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जारी है।

बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती

सीएम धामी ने कहा कि पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में संरक्षित किया जा रहा है। कोटद्वार में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही पौड़ी में प्रदेश की पहली एनसीसी एकेडमी बनाई जा रही है।

इसके अलावा कोटद्वार में 11 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है तथा मालन नदी पर सड़क पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

एडवेंचर फेस्टिवल से बढ़ेगा पर्यटन

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के तहत माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रनिंग और एंगलिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और क्षेत्र में पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिल रहा है।

लैंसडौन, ताड़केश्वर, देवप्रयाग, पौड़ी, मुंडेश्वर और भैरव गढ़ी के बीच स्थित यह क्षेत्र अब एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में उभर रहा है। सरकार का मानना है कि इस पहल से पौड़ी जनपद की पहचान राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत होगी।

Latest stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...