HomeNationalदिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़...

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

Date:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता दीपक खत्री की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में उनके एक साथी संदीप के कंधे में गोली लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह वारदात रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दीपक खत्री अपने चार साथियों के साथ कार से हनुमान मंदिर से आईएसबीटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए माधुर वर्मा (ज्वाइंट सीपी) ने बताया कि हमलावरों में से एक के पास हथियार था और उसी ने कार पर गोलियां चलाईं। फायरिंग में संदीप नामक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में विस्तृत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक खत्री को कथित रूप से शाहजाद भट्टी नामक व्यक्ति की ओर से पहले धमकी मिली थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राजा बांठिया (डीसीपी) ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...