TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

मुख्य समाचार: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता दीपक खत्री की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घटना में उनके एक साथी संदीप के कंधे में गोली लग गई।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता दीपक खत्री की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में उनके एक साथी संदीप के कंधे में गोली लग गई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह वारदात रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट आईएसबीटी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दीपक खत्री अपने चार साथियों के साथ कार से हनुमान मंदिर से आईएसबीटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए माधुर वर्मा (ज्वाइंट सीपी) ने बताया कि हमलावरों में से एक के पास हथियार था और उसी ने कार पर गोलियां चलाईं। फायरिंग में संदीप नामक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस
ने मामले में विस्तृत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। #WATCH दिल्ली | जॉइंट CP मधुर वर्मा ने कहा, "दीपक खत्री एक वकील हैं। उनके साथ चार साथी थे। वे रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट इलाके में अपनी कार से ISBT जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूटर पर सवार तीन अनजान हमलावरों ने, जिनमें से एक हथियारबंद था, गोलियां चलाईं। उनके एक… https://t.co/vZvy3sVbuD pic.twitter.com/ePHtB6Aq6K — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2026 प्रारंभिक जांच में यह भी
सामने आया है कि दीपक खत्री को कथित रूप से शाहजाद भट्टी नामक व्यक्ति की ओर से पहले धमकी मिली थी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राजा बांठिया (डीसीपी) ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
  • राजा बांठिया (डीसीपी) ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है।
  • घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।