HomeNationalदेहरादून: मेहंदी समारोह में डांस कर रहे युवक की पिस्टल से चली...

देहरादून: मेहंदी समारोह में डांस कर रहे युवक की पिस्टल से चली गोली, युवती घायल…

Date:

देहरादून: राजधानी के नेहरू ग्राम क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान लापरवाही से हुई फायरिंग में एक युवती घायल हो गई। घटना थाना रायपुर क्षेत्र की है, जहां मेहंदी समारोह में एक लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई और समारोह में मौजूद युवती के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है।

डांस के दौरान चला फायर

जानकारी के अनुसार, नेहरू ग्राम निवासी कमल कुमार यादव के घर सोमवार रात मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में आमंत्रित मेहमानों में धूलकोट निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी भी शामिल था, जो अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर पहुंचा था।

बताया गया कि कॉकटेल पार्टी के दौरान डांस करते समय पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली कमल कुमार की साली नीलिमा यादव के पैर के अंगूठे के पास जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

परिजनों ने तुरंत घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लक्ष्मण सिंह नेगी उस युवती के परिचित थे, जिसकी शादी का समारोह था। दोनों डीएल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में साथ काम करते हैं, इसी जान-पहचान के चलते वह कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

लापरवाही से फायरिंग का मामला दर्ज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिस्टल पहले से लोड थी और नाचते समय अनजाने में ट्रिगर दब गया, जिससे फायर हो गया। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से फायरिंग का प्रतीत हो रहा है।

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि कमल कुमार यादव की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ लापरवाही से फायरिंग और दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिस्टल जब्त कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही हथियार के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...