HomeNationalत्रिशूली नदी में समाई यात्री बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई...

त्रिशूली नदी में समाई यात्री बस, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

Date:

काठमांडू: नेपाल के धादिंग जिला में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना भारतीय समयानुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई बताई जा रही है। बस में लगभग 40–45 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।

मृतकों और घायलों का आंकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 25–27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल बताई गई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक बेनीघाट रोरांग-5 के भैसेपाटी इलाके के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। बस सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका चालक द्वारा नियंत्रण खोने या सड़क की खराब स्थिति की जताई जा रही है। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों के होने की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

रात में बचाव कार्य बना चुनौती

रात के समय हादसा होने से राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आई। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अंधेरा और नदी का तेज बहाव बचाव कार्य के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...