HomeNationalकोटद्वार बाबा विवाद: राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार से...

कोटद्वार बाबा विवाद: राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार से की मुलाकात, बोले– यही है मोहब्बत की दुकान

Date:

देहरादून/नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ दुकान विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं और दीपक की सराहना की।

Etv Bharat

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात। एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।” इससे पहले भी उन्होंने दीपक को “भारत का हीरो” बताते हुए कहा था कि वह संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

क्या है पूरा मामला?

विवाद उत्तराखंड के कोटद्वार (जनपद पौड़ी गढ़वाल) में स्थित ‘बाबा’ नामक कपड़ों की दुकान से जुड़ा है, जिसके मालिक एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हैं। 26 जनवरी को कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई और ‘बाबा’ शब्द हटाने की मांग की। उनका तर्क था कि कोटद्वार में स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इस नाम का उपयोग आपत्तिजनक है।

Rahul Gandhi Mohammad Deepak

घटना के दौरान पास में जिम संचालित करने वाले दीपक कुमार कश्यप मौके पर पहुंचे और दुकानदार के समर्थन में खड़े हो गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा। बहस के दौरान जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम “मोहम्मद दीपक” बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया।

सोशल मीडिया पर बहस तेज होने के बाद विभिन्न संगठनों के सदस्य कोटद्वार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन हुआ। देखते ही देखते यह मुद्दा राज्य से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गया। विपक्षी दलों ने इसे सामाजिक सौहार्द और संविधान से जोड़ते हुए उठाया।

Rahul Gandhi Mohammad Deepak

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...