TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कोटद्वार बाबा विवाद: राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार से की मुलाकात, बोले– यही है मोहब्बत की दुकान

मुख्य समाचार: देहरादून/नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ दुकान विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं और दीपक की सराहना की।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून/नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ दुकान विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं और दीपक की सराहना की। राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात। एकता
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।” इससे पहले भी उन्होंने दीपक को “भारत का हीरो” बताते हुए कहा था कि वह संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हुए हैं।   View this post on Instagram   A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi) क्या है पूरा मामला? विवाद उत्तराखंड के कोटद्वार (जनपद पौड़ी गढ़वाल) में स्थित ‘बाबा’ नामक कपड़ों की दुकान से जुड़ा है, जिसके मालिक एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हैं। 26 जनवरी को कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई और
‘बाबा’ शब्द हटाने की मांग की। उनका तर्क था कि कोटद्वार में स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इस नाम का उपयोग आपत्तिजनक है। घटना के दौरान पास में जिम संचालित करने वाले दीपक कुमार कश्यप मौके पर पहुंचे और दुकानदार के समर्थन में खड़े हो गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा। बहस के दौरान जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम “मोहम्मद दीपक” बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। उत्तराखंड के दीपक
भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026 सोशल मीडिया पर बहस तेज होने के बाद विभिन्न संगठनों के सदस्य कोटद्वार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन हुआ। देखते ही देखते यह मुद्दा राज्य से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गया। विपक्षी दलों ने इसे सामाजिक सौहार्द और संविधान से जोड़ते हुए उठाया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विपक्षी दलों ने इसे सामाजिक सौहार्द और संविधान से जोड़ते हुए उठाया।
  • देखते ही देखते यह मुद्दा राज्य से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गया।
  • संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026 सोशल मीडिया पर बहस तेज होने के बाद विभिन्न संगठनों के सदस्य कोटद्वार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन हुआ।