HomeNationalउत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,...

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Date:

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद के घाट क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दंपति की जान चली गई। टनकपुर–तवाघाट हाईवे पर मटेला बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास कार संख्या UK 06 AZ 8788 अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बजेटी, पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी निधि आर्या की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में आयोजित एक बारात से लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

SDRF ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। गहरी खाई और अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य बेहद कठिन रहा। लंबे प्रयास के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। घाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीतेंद्र सोराड़ी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सरकारी सेवा में तैनात थे दोनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग (PWD) टकाना, पिथौरागढ़ में बाबू के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी निधि आर्या रानीखेत में सरकारी सेवा में तैनात थीं। दोनों गंगोलीहाट क्षेत्र में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लोहाघाट से पिथौरागढ़ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...