HomeNationalउत्तराखंड: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्राओं को बहलाने का प्रयास, एक...

उत्तराखंड: स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्राओं को बहलाने का प्रयास, एक 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़.. हिरासत में आरोपी

Date:

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्कूल से लौट रही चार नाबालिग छात्राओं और एक छात्र को एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा बहलाकर साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एक छात्रा के साथ अभद्रता और पकड़ने के प्रयास का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Minor girl harrassed: Man arrested for harrassing minor girl in Ramnagar

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कहा कि वह उनके परिजनों की ओर से भेजा गया है तथा उन्हें उसके साथ चलना होगा। बच्चों को उसकी बातों पर संदेह हुआ। आरोप है कि जब एक छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और पकड़ने की कोशिश की, जिससे उसे हल्की चोट आई। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने तलाश कर आरोपी को पकड़ा

पीड़ित छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी हनुमानगढ़ी स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन आरोपी की तलाश में निकले। बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति बालाजी मंदिर के समीप एक पार्क में मिला, जहां कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अजनबियों से सतर्क रहने की सीख दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Latest stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...