Saturday, January 24, 2026
HomeNationalरुद्रपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: बेटे को दुष्कर्म केस में फँसाने की...

रुद्रपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: बेटे को दुष्कर्म केस में फँसाने की धमकी देकर महिला से 2.5 लाख रुपये ठगे

Date:

रुद्रपुर में एक महिला से साइबर ठगों ने उसके बेटे को दुष्कर्म मामले में फँसाने और जेल भेजने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के अनुसार, 29 नवंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि महिला का बेटा एक वकील की बेटी के साथ दुष्कर्म केस में फँस गया है। कॉलर ने दावा किया कि तीन लड़कों को 8 साल की सजा हो चुकी है और उनका बेटा उनका दोस्त होने के कारण गिरफ्तारी की कगार पर है।

इसी दौरान महिला को फोन पर रोने की आवाज सुनाई दी, जो उनके बेटे जैसी लग रही थी। घबराई हुई महिला को डराते हुए कॉलर ने बेटे को जेल भेजे जाने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये यूको बैंक खाते में जमा करने को कहा।

महिला ने रुपये जमा कर दिए, जिसके बाद ठग ने फिर से 50 हजार रुपये और मांग लिए। महिला ने यह रकम भी भेज दी। जब तीसरी बार और पैसे मांगे गए तो महिला को शक हुआ। वह जिला न्यायालय पहुंची, जहां अधिवक्ता ने बताया कि वह साइबर ठगी की शिकार हो चुकी है।

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल और बैंक खाते के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis