TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: बेटे को दुष्कर्म केस में फँसाने की धमकी देकर महिला से 2.5 लाख रुपये ठगे

मुख्य समाचार: रुद्रपुर में एक महिला से साइबर ठगों ने उसके बेटे को दुष्कर्म मामले में फँसाने और जेल भेजने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए।
पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर में एक महिला से साइबर ठगों ने उसके बेटे को दुष्कर्म मामले में फँसाने और जेल भेजने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के अनुसार, 29 नवंबर को उनके
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
व्हाट्सऐप पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि महिला का बेटा एक वकील की बेटी के साथ दुष्कर्म केस में फँस गया है। कॉलर ने दावा किया कि तीन लड़कों को 8 साल की सजा हो चुकी है और उनका बेटा उनका दोस्त होने के कारण गिरफ्तारी
की कगार पर है। इसी दौरान महिला को फोन पर रोने की आवाज सुनाई दी, जो उनके बेटे जैसी लग रही थी। घबराई हुई महिला को डराते हुए कॉलर ने बेटे को जेल भेजे जाने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये यूको बैंक खाते में जमा करने को कहा। महिला ने रुपये जमा कर दिए, जिसके बाद ठग ने फिर
से 50 हजार रुपये और मांग लिए। महिला ने यह रकम भी भेज दी। जब तीसरी बार और पैसे मांगे गए तो महिला को शक हुआ। वह जिला न्यायालय पहुंची, जहां अधिवक्ता ने बताया कि वह साइबर ठगी की शिकार हो चुकी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल और बैंक खाते के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल और बैंक खाते के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
  • वह जिला न्यायालय पहुंची, जहां अधिवक्ता ने बताया कि वह साइबर ठगी की शिकार हो चुकी है।
  • जब तीसरी बार और पैसे मांगे गए तो महिला को शक हुआ।