HomeNationalसमस्तीपुर में EVM से निकली VVPAT पर्चियां सड़क पर फेंकी मिलीं; RJD...

समस्तीपुर में EVM से निकली VVPAT पर्चियां सड़क पर फेंकी मिलीं; RJD का गंभीर आरोप- ‘चुनाव आयोग’ पर उठाए सवाल

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर से बड़ा विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो साझा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

आरजेडी द्वारा जारी 27 सेकंड के इस वीडियो में दावा किया गया है कि समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र स्थित केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से निकलने वाली वीवीपैट (VVPAT) पर्चियां फेंकी हुई मिलीं।

पार्टी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग से सीधे सवाल किए हैं — “कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर ये पर्चियां फेंकी गईं?”

आरजेडी ने आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “चोर आयोग” तक कह दिया और आरोप लगाया कि “बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत” के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पार्टी ने इस मामले पर चुनाव आयोग से तत्काल जवाब और स्पष्टीकरण की मांग की है, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।

इससे पहले भी आरजेडी ने वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद किए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी का कहना था कि देर रात पिकअप वैन स्ट्रांग रूम में घुसती और निकलती देखी गई, जिस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।

आरजेडी का यह भी दावा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव आयोग के अधिकारी होटल में जाकर उन्हें रिपोर्ट करते हैं।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...