TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

समस्तीपुर में EVM से निकली VVPAT पर्चियां सड़क पर फेंकी मिलीं; RJD का गंभीर आरोप- 'चुनाव आयोग' पर उठाए सवाल

मुख्य समाचार: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर से बड़ा विवाद सामने आया है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो साझा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
किच्छा (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर से बड़ा विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो साझा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरजेडी द्वारा जारी 27 सेकंड के इस वीडियो में दावा किया गया है कि समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र स्थित केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से निकलने वाली वीवीपैट (VVPAT) पर्चियां फेंकी हुई मिलीं। समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली। कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के… pic.twitter.com/SxOR6dd7Me — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2025 पार्टी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग से सीधे सवाल किए हैं — “कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर ये पर्चियां फेंकी गईं?” आरजेडी ने आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “चोर
आयोग” तक कह दिया और आरोप लगाया कि “बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत” के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पार्टी ने इस मामले पर चुनाव आयोग से तत्काल जवाब और स्पष्टीकरण की मांग की है, ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में बारी-बारी से विभिन्न विधानसभाओं का सीसीटीवी बंद कर दिया जाता है। मध्य रात्रि पिकअप वैन वहाँ घुसती है और निकलती है। @ECISVEEP जवाब दें। l देश का सबसे बड़ा वोट डकैत कई दिनों से प्रचार
के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए है। चुनाव आयोग के… pic.twitter.com/y5hrck8GqZ — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 7, 2025 इससे पहले भी आरजेडी ने वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद किए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी का कहना था कि देर रात पिकअप वैन स्ट्रांग रूम में घुसती और निकलती देखी गई, जिस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। आरजेडी का यह भी दावा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव आयोग के अधिकारी होटल में जाकर उन्हें रिपोर्ट करते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आरजेडी का यह भी दावा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कई दिनों से प्रचार के बहाने बिहार में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव आयोग के अधिकारी होटल में जाकर उन्हें रिपोर्ट करते हैं।
  • पार्टी का कहना था कि देर रात पिकअप वैन स्ट्रांग रूम में घुसती और निकलती देखी गई, जिस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।
  • चुनाव आयोग के… pic.twitter.com/y5hrck8GqZ — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 7, 2025 इससे पहले भी आरजेडी ने वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद किए जाने का आरोप लगाया था।