HomeNationalAnil Ambani: ईडी ने फिर जारी किया अनिल अंबानी को समन, 14...

Anil Ambani: ईडी ने फिर जारी किया अनिल अंबानी को समन, 14 नवंबर को पेश होने के आदेश

Date:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को 14 नवंबर को पेश होने का समन भेजा है। ईडी उनसे कथित धनशोधन और बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

सूत्रों के अनुसार, 66 वर्षीय अनिल अंबानी से ईडी ने अगस्त माह में भी पूछताछ की थी। इस बार उन्हें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में दर्ज कथित बैंक लोन फ्रॉड केस से संबंधित धनशोधन जांच के तहत बुलाया गया है।

हाल ही में ईडी ने अपनी जांच के दौरान अंबानी समूह की कंपनियों से जुड़ी करीब 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 406, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 13(2) व 13(1)(डी) शामिल हैं।

इस कार्रवाई के बाद, अंबानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि ईडी द्वारा कुर्क की गई अधिकांश संपत्तियां रिलायंस कम्युनिकेशंस की हैं। कंपनी की ओर से बताया गया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस वर्तमान में समाधान पेशेवर (आरपी) और भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाली ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के नियंत्रण में है।

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...