HomeNationalयूएस नगर में अलर्ट! 10 स्थानों पर फिर मिला डेंगू का लार्वा

यूएस नगर में अलर्ट! 10 स्थानों पर फिर मिला डेंगू का लार्वा

Date:

रुद्रपुर। जिले में डेंगू का खतरा एक बार फिर सिर उठाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 10 स्थानों पर नए सिरे से डेंगू का लार्वा मिला है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल से अब तक 937 स्थानों पर डेंगू लार्वा की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस साल मिले पांचों डेंगू मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं, आशा कार्यकर्ता और डेंगू स्वयंसेवक लगातार घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि जहां भी लार्वा मिल रहा है, उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है, ताकि बीमारी का फैलाव रोका जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर और आसपास पानी न ठहरने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...