TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

यूएस नगर में अलर्ट! 10 स्थानों पर फिर मिला डेंगू का लार्वा

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिले में डेंगू का खतरा एक बार फिर सिर उठाने लगा है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिले में डेंगू का खतरा एक बार फिर सिर उठाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को 10 स्थानों पर नए सिरे से डेंगू का लार्वा मिला है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल से अब तक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
937 स्थानों पर डेंगू लार्वा की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस साल मिले पांचों डेंगू मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिला वैक्टर
जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं, आशा कार्यकर्ता और डेंगू स्वयंसेवक लगातार घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया
कि जहां भी लार्वा मिल रहा है, उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है, ताकि बीमारी का फैलाव रोका जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर और आसपास पानी न ठहरने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर और आसपास पानी न ठहरने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • अधिकारी ने बताया कि जहां भी लार्वा मिल रहा है, उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है, ताकि बीमारी का फैलाव रोका जा सके।
  • वहीं, आशा कार्यकर्ता और डेंगू स्वयंसेवक लगातार घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहे हैं।