HomeNationalUttarakhand: टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की तिरछी नजर, इन कंपनियों...

Uttarakhand: टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की तिरछी नजर, इन कंपनियों की अब खैर नहीं; जांच जारी

Date:

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य कर विभाग ने सोमवार को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पटाखा कारोबारियों से 40 लाख रुपये से अधिक कर वसूला। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से जीएसटी चोरी में लिप्त अन्य फर्मों के मालिकों में भी खलबली मच गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। टैक्स चोरी करने वालों से जुर्माना वसूलकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्रोतों के मुताबिक विभाग की पैनी नजर इवेंट कंपनियों, मेन पावर सप्लायर, सौंदर्य प्रसाधन प्रतिष्ठान, ठेकेदार और सैलून जैसी इकाइयों पर भी है। विभागीय इनपुट के आधार पर इन सभी का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया है और गोपनीय जांच चल रही है।

इसके अलावा, स्टील, टैक्स टाइल और स्क्रैप कारोबारियों के बारे में भी सूचनाएं जुटाकर व्यापक स्तर पर जांच कराई जा रही है। कई बड़ी निर्माता कंपनियों की अनुसांगिक कंपनियों में टैक्स चोरी की भी रिपोर्टें मिली हैं, जिनकी विभाग द्वारा व्यापक जांच की जा रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...