TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Uttarakhand: टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की तिरछी नजर, इन कंपनियों की अब खैर नहीं; जांच जारी

मुख्य समाचार: मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य कर विभाग ने सोमवार को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पटाखा कारोबारियों से 40 लाख रुपये से अधिक कर वसूला।
इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से जीएसटी चोरी में लिप्त अन्य फर्मों के मालिकों में भी खलबली मच गई है।
किच्छा (एजेंसी)। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य कर विभाग ने सोमवार को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पटाखा कारोबारियों से 40 लाख रुपये से अधिक कर वसूला। इस कार्रवाई के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाद अवैध रूप से जीएसटी चोरी में लिप्त अन्य फर्मों के मालिकों में भी खलबली मच गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। टैक्स चोरी करने वालों से जुर्माना वसूलकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्रोतों के मुताबिक
विभाग की पैनी नजर इवेंट कंपनियों, मेन पावर सप्लायर, सौंदर्य प्रसाधन प्रतिष्ठान, ठेकेदार और सैलून जैसी इकाइयों पर भी है। विभागीय इनपुट के आधार पर इन सभी का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया है और गोपनीय जांच चल रही है। इसके
अलावा, स्टील, टैक्स टाइल और स्क्रैप कारोबारियों के बारे में भी सूचनाएं जुटाकर व्यापक स्तर पर जांच कराई जा रही है। कई बड़ी निर्माता कंपनियों की अनुसांगिक कंपनियों में टैक्स चोरी की भी रिपोर्टें मिली हैं, जिनकी विभाग द्वारा व्यापक जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कई बड़ी निर्माता कंपनियों की अनुसांगिक कंपनियों में टैक्स चोरी की भी रिपोर्टें मिली हैं, जिनकी विभाग द्वारा व्यापक जांच की जा रही है।
  • इसके अलावा, स्टील, टैक्स टाइल और स्क्रैप कारोबारियों के बारे में भी सूचनाएं जुटाकर व्यापक स्तर पर जांच कराई जा रही है।
  • विभागीय इनपुट के आधार पर इन सभी का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया है और गोपनीय जांच चल रही है।