HomeNationalउधम सिंह नगर: मेडिकल स्टोर से 1955 नशीले कैप्सूल बरामद, मालिक के...

उधम सिंह नगर: मेडिकल स्टोर से 1955 नशीले कैप्सूल बरामद, मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Date:

काशीपुर। कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम ने मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आर्यनगर रोड स्थित माता गर्जिया मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की गईं और मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Sale of narcotic pills under the guise of a grocery store | किराना की दुकान  की आड़ में नशीली गोलियों की बिक्री: 740 नशीली गोलियों के साथ बिक्री के 23  हजार रुपए

आईजी कुमाऊं मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड के निर्देश पर बनभूलपुरा और किच्छा के बाद यह अभियान काशीपुर में भी चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रामाडोल के 646 कैप्सूल और अल्प्राजोलम के 953 कैप्सूल, कुल 1955 कैप्सूल बरामद किए। पूछताछ में मेडिकल स्टोर के मालिक सौरभ सारस्वत कोई वैध अभिलेख या बिल प्रस्तुत नहीं कर सके।

एसओटीएफ और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम में औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, कुमाऊं एसओटीएफ की टीम प्रभारी दीपा अधिकारी और एसआई गणेश पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...