TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर: मेडिकल स्टोर से 1955 नशीले कैप्सूल बरामद, मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

मुख्य समाचार: काशीपुर।
कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम ने मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर। कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम ने मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आर्यनगर रोड स्थित माता गर्जिया मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की गईं और मालिक के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आईजी कुमाऊं मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड के निर्देश पर बनभूलपुरा और किच्छा के बाद यह अभियान काशीपुर में भी चलाया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रामाडोल के 646 कैप्सूल और अल्प्राजोलम के 953
कैप्सूल, कुल 1955 कैप्सूल बरामद किए। पूछताछ में मेडिकल स्टोर के मालिक सौरभ सारस्वत कोई वैध अभिलेख या बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। एसओटीएफ और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू
कर दी है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, कुमाऊं एसओटीएफ की टीम प्रभारी दीपा अधिकारी और एसआई गणेश पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • टीम में औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, कुमाऊं एसओटीएफ की टीम प्रभारी दीपा अधिकारी और एसआई गणेश पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
  • वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
  • एसओटीएफ और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।