HomeNationalजयपुर: कैंसर वार्ड में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम विवादों में, बीजेपी कार्यकर्ता का...

जयपुर: कैंसर वार्ड में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम विवादों में, बीजेपी कार्यकर्ता का बिस्किट लौटाने वाला वीडियो वायरल

Date:

जयपुर: राजधानी के आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम एक विवाद में घिर गया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैंसर वार्ड के एक मरीज को बिस्किट का पैकेट देने के कुछ सेकंड बाद ही वापस लेती हुई दिखाई दे रही है। करीब 20 सेकंड का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कैंसर पीड़ित को बीजेपी कार्यकर्ता ने दिया बिस्किट, फोटो खिंचते ही वापस लिया, देखें VIDEO

क्या है वीडियो में?
यह मामला सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के श्योपुर मंडल का है, जहां 23 सितंबर को वार्ड नंबर 103 में ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत फल और बिस्किट वितरण किया गया था। वायरल वीडियो में महिला कार्यकर्ता एक मरीज को बिस्किट का पैकेट देती हैं, लेकिन तुरंत ही उसे वापस ले लेती हैं। यह दृश्य सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने बीजेपी की इस ‘सेवा भावना’ पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

आयोजकों की सफाई
विवाद बढ़ने पर कार्यक्रम के आयोजकों ने सफाई दी है। श्योपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया गया है और इसे कांग्रेस समर्थकों द्वारा फैलाया गया षड्यंत्र बताया। उनके अनुसार, मरीज के पास पहले से ही एक बिस्किट पैकेट मौजूद था, इसलिए उसने दूसरा पैकेट लेने से मना किया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो का केवल वही हिस्सा वायरल किया गया है जिसमें पैकेट वापस लिया गया, जबकि वितरण पूरी तरह से सही ढंग से किया गया था।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...