TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जयपुर: कैंसर वार्ड में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम विवादों में, बीजेपी कार्यकर्ता का बिस्किट लौटाने वाला वीडियो वायरल

मुख्य समाचार: जयपुर: राजधानी के आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम एक विवाद में घिर गया है।
सोशल मीडिया पर बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैंसर वार्ड के एक मरीज को बिस्किट का पैकेट देने के कुछ सेकंड बाद ही वापस लेती हुई दिखाई दे रही है।
किच्छा (एजेंसी)। जयपुर: राजधानी के आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम एक विवाद में घिर गया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैंसर वार्ड के एक मरीज को बिस्किट का पैकेट देने के कुछ सेकंड बाद ही वापस लेती हुई दिखाई दे रही है। करीब 20 सेकंड का यह वीडियो सामने आने के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। क्या है वीडियो में?यह मामला सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के श्योपुर मंडल का है, जहां 23 सितंबर को वार्ड नंबर 103 में ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत फल और बिस्किट वितरण किया गया था। वायरल वीडियो में महिला कार्यकर्ता एक मरीज को बिस्किट का पैकेट देती हैं, लेकिन तुरंत ही उसे वापस ले लेती हैं। यह दृश्य सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने बीजेपी
की इस ‘सेवा भावना’ पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। जयपुर के एक अस्पताल में ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित कर मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए. इस दौरान यहां BJP की एक महिला कार्यकर्ता ने मरीज को 10 रुपये का बिस्किट दिया और फोटो खिंचवाकर वो बिस्किट वापस ले लिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.#ViralVideo | #Jaipur pic.twitter.com/zhAQ5PTicu — NDTV India (@ndtvindia) October 4, 2025 आयोजकों की सफाईविवाद बढ़ने पर
कार्यक्रम के आयोजकों ने सफाई दी है। श्योपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया गया है और इसे कांग्रेस समर्थकों द्वारा फैलाया गया षड्यंत्र बताया। उनके अनुसार, मरीज के पास पहले से ही एक बिस्किट पैकेट मौजूद था, इसलिए उसने दूसरा पैकेट लेने से मना किया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो का केवल वही हिस्सा वायरल किया गया है जिसमें पैकेट वापस लिया गया, जबकि वितरण पूरी तरह से सही ढंग से किया गया था।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने दावा किया कि वीडियो का केवल वही हिस्सा वायरल किया गया है जिसमें पैकेट वापस लिया गया, जबकि वितरण पूरी तरह से सही ढंग से किया गया था।
  • उनके अनुसार, मरीज के पास पहले से ही एक बिस्किट पैकेट मौजूद था, इसलिए उसने दूसरा पैकेट लेने से मना किया।
  • श्योपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी ने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया गया है और इसे कांग्रेस समर्थकों द्वारा फैलाया गया षड्यंत्र बताया।