HomeNationalउत्तराखंड: हेली टिकट के नाम पर 1.92 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस...

उत्तराखंड: हेली टिकट के नाम पर 1.92 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

Date:

कोतवाली पुलिस ने हेली टिकटों के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा से करीब 1.92 लाख रुपये की ठगी की थी।

शिकायतकर्ता ने 7 जुलाई को थाना गुप्तकाशी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हेली कंपनी की एक साइट देखने के बाद व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए 32 टिकट बुकिंग की डील फाइनल की गई। आरोपियों ने अकाउंट नंबर साझा कर 1,91,812 रुपये ऑनलाइन भुगतान कराया, लेकिन टिकट देने के बजाय फोन रिसीव करना बंद कर दिया।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दो महीने की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में 18 बैंक खाते और कई मोबाइल बरामद किए गए। मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार को नवादा से जबकि अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) और दौलागोबिंदा (ओडिशा निवासी) को मयूरगंज से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता ही पीड़ित से लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर बातचीत करता था। उसने अपने साथियों के खातों और एटीएम का इस्तेमाल कर रकम निकाल ली। इस राशि में से अनंत को 10 हजार, सौभाग्य और दौलागोबिंदा को 15-15 हजार रुपये दिए, जबकि शेष धन अपने पास रख लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...