TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: हेली टिकट के नाम पर 1.92 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: कोतवाली पुलिस ने हेली टिकटों के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा से करीब 1.92 लाख रुपये की ठगी की थी।
किच्छा (एजेंसी)। कोतवाली पुलिस ने हेली टिकटों के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा से करीब 1.92 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायतकर्ता ने 7 जुलाई को थाना गुप्तकाशी में रिपोर्ट
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हेली कंपनी की एक साइट देखने के बाद व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए 32 टिकट बुकिंग की डील फाइनल की गई। आरोपियों ने अकाउंट नंबर साझा कर 1,91,812 रुपये ऑनलाइन भुगतान कराया, लेकिन टिकट देने के बजाय फोन रिसीव करना बंद कर दिया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने
बताया कि दो महीने की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में 18 बैंक खाते और कई मोबाइल बरामद किए गए। मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार को नवादा से जबकि अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) और दौलागोबिंदा (ओडिशा निवासी) को मयूरगंज से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार
मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता ही पीड़ित से लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर बातचीत करता था। उसने अपने साथियों के खातों और एटीएम का इस्तेमाल कर रकम निकाल ली। इस राशि में से अनंत को 10 हजार, सौभाग्य और दौलागोबिंदा को 15-15 हजार रुपये दिए, जबकि शेष धन अपने पास रख लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
  • इस राशि में से अनंत को 10 हजार, सौभाग्य और दौलागोबिंदा को 15-15 हजार रुपये दिए, जबकि शेष धन अपने पास रख लिया।
  • उसने अपने साथियों के खातों और एटीएम का इस्तेमाल कर रकम निकाल ली।