HomeNationalकुमाऊं विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज, एबीवीपी और एनएसयूआई उतारेगा पैनल

कुमाऊं विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज, एबीवीपी और एनएसयूआई उतारेगा पैनल

Date:

रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव की समयसारिणी जारी किए जाने के बाद चुनावी माहौल गरम हो गया है। एसबीएस डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव सहित कुल सात पदों पर चुनावी दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव के एक-एक पदों पर चुनाव होना है। वहीं उपाध्यक्ष के दो पद हैं—एक सामान्य उपाध्यक्ष और दूसरा उपाध्यक्ष छात्रा का—जहां भी मतदान कराया जाएगा।

चुनाव की घोषणा के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई ने भी पैनल उतारने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों संगठन इस चुनौती का सामना कर रहे हैं कि कई पदों पर एक से अधिक दावेदार हैं। ऐसे में हर पद पर केवल एक दावेदार को ही पैनल का समर्थन मिल सकेगा।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर दोनों संगठन किसी को नाराज नहीं करना चाहते। इसी कारण, वे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम क्षणों तक अपने दावेदारों के नाम सार्वजनिक करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...