HomeUttarakhandउधम सिंह नगर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, छह SI समेत 7...

उधम सिंह नगर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, छह SI समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले; नई तैनाती के आदेश जारी

Date:

रुद्रपुर: जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक महेश कांडपाल का कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर तबादला किया गया है। उन्हें एसएसआई द्वितीय, कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा को कोतवाली गदरपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल का स्थानांतरण कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर किया गया है।

खटीमा क्षेत्र में भी बदली जिम्मेदारियां

पुलिस विभाग के फेरबदल में खटीमा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। उप निरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय का तबादला कोतवाली खटीमा किया गया है।

Police Department Transfers

इसके अलावा महिला उप निरीक्षक संतोषी का थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा स्थानांतरण किया गया है। वहीं कोतवाली रुद्रपुर में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना विलंब अपनी नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर आमद दर्ज कराएं और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने, कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौती होगी।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...