TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कुमाऊं विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज, एबीवीपी और एनएसयूआई उतारेगा पैनल

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव की समयसारिणी जारी किए जाने के बाद चुनावी माहौल गरम हो गया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव की समयसारिणी जारी किए जाने के बाद चुनावी माहौल गरम हो गया है। एसबीएस डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव सहित कुल सात पदों पर चुनावी दावेदारों की संख्या
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लगातार बढ़ रही है। कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव के एक-एक पदों पर चुनाव होना है। वहीं उपाध्यक्ष के दो पद हैं—एक सामान्य उपाध्यक्ष और दूसरा उपाध्यक्ष छात्रा का—जहां भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव की
घोषणा के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई ने भी पैनल उतारने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों संगठन इस चुनौती का सामना कर रहे हैं कि कई पदों पर एक से अधिक दावेदार हैं। ऐसे में हर पद पर
केवल एक दावेदार को ही पैनल का समर्थन मिल सकेगा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर दोनों संगठन किसी को नाराज नहीं करना चाहते। इसी कारण, वे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम क्षणों तक अपने दावेदारों के नाम सार्वजनिक करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसी कारण, वे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम क्षणों तक अपने दावेदारों के नाम सार्वजनिक करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
  • छात्रसंघ चुनाव को लेकर दोनों संगठन किसी को नाराज नहीं करना चाहते।
  • ऐसे में हर पद पर केवल एक दावेदार को ही पैनल का समर्थन मिल सकेगा।