HomeNationalGST घटने के बाद Hero Passion+ की कीमत कितनी कम हुई? खरीदने...

GST घटने के बाद Hero Passion+ की कीमत कितनी कम हुई? खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल

Date:

केंद्र सरकार ने हाल ही में नए जीएसटी स्लैब को मंजूरी दी है, जिसके तहत गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाले टैक्स में कटौती की गई है। अब गाड़ियों पर पहले की तुलना में कम टैक्स लगेगा। सरकार के इस फैसले के बाद कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में कमी की घोषणा की है।

देश की सबसे लोकप्रिय और बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) के दाम भी घटा दिए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि नए जीएसटी नियम लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में 6,500 रुपये तक की कमी की जाएगी। इससे मिडिल क्लास परिवारों में खासा लोकप्रिय यह बाइक अब पहले से सस्ती हो गई है।

नए जीएसटी नियमों का असर

सरकार ने 350 सीसी से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। टैक्स में 10% की कटौती का सीधा असर टू-व्हीलर्स की कीमतों पर पड़ रहा है। नए जीएसटी नियम 22 सितंबर से लागू होंगे।

टू-व्हीलर सेगमेंट को सबसे बड़ा लाभ

देश में बिकने वाले अधिकांश टू-व्हीलर्स 350 सीसी से नीचे के सेगमेंट में आते हैं। टैक्स कम होने से न सिर्फ उनकी कीमत में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि बिक्री बढ़ने की संभावना भी मजबूत हो गई है। सरकार के इस कदम से टू-व्हीलर मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...