TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

GST घटने के बाद Hero Passion+ की कीमत कितनी कम हुई? खरीदने से पहले जान लें पूरी डिटेल

मुख्य समाचार: केंद्र सरकार ने हाल ही में नए जीएसटी स्लैब को मंजूरी दी है, जिसके तहत गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाले टैक्स में कटौती की गई है।
अब गाड़ियों पर पहले की तुलना में कम टैक्स लगेगा।
किच्छा (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने हाल ही में नए जीएसटी स्लैब को मंजूरी दी है, जिसके तहत गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर लगने वाले टैक्स में कटौती की गई है। अब गाड़ियों पर पहले की तुलना में कम टैक्स लगेगा। सरकार के इस फैसले के बाद कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में कमी की घोषणा की है। देश की सबसे लोकप्रिय और बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) के दाम भी घटा दिए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि नए जीएसटी नियम लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में 6,500 रुपये तक की कमी की जाएगी। इससे मिडिल क्लास परिवारों
में खासा लोकप्रिय यह बाइक अब पहले से सस्ती हो गई है। नए जीएसटी नियमों का असर सरकार ने 350 सीसी से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। टैक्स में 10% की कटौती का सीधा असर टू-व्हीलर्स की कीमतों पर पड़ रहा है। नए जीएसटी नियम 22 सितंबर
से लागू होंगे। टू-व्हीलर सेगमेंट को सबसे बड़ा लाभ देश में बिकने वाले अधिकांश टू-व्हीलर्स 350 सीसी से नीचे के सेगमेंट में आते हैं। टैक्स कम होने से न सिर्फ उनकी कीमत में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि बिक्री बढ़ने की संभावना भी मजबूत हो गई है। सरकार के इस कदम से टू-व्हीलर मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सरकार के इस कदम से टू-व्हीलर मार्केट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।
  • टैक्स कम होने से न सिर्फ उनकी कीमत में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि बिक्री बढ़ने की संभावना भी मजबूत हो गई है।
  • टू-व्हीलर सेगमेंट को सबसे बड़ा लाभ देश में बिकने वाले अधिकांश टू-व्हीलर्स 350 सीसी से नीचे के सेगमेंट में आते हैं।