उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा का किराया 45.86% तक बढ़ा दिया है। नई दरें 15 सितंबर से शुरू होने वाली दूसरे चरण की हेली सेवा पर लागू होंगी।

इस वर्ष 2 मई 2025 को हेली सेवा शुरू हुई थी, लेकिन उत्तरकाशी और केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद संचालन रोक दिया गया था। अब 15 सितंबर से सेवा दोबारा शुरू होगी और इसकी बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने सुरक्षा और उड़ान मानकों के लिए नई एसओपी तैयार की है। सरकार की मंजूरी के बाद इन्हीं नियमों के तहत संचालन होगा।
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ तक चलने वाली हेली सेवा में प्रतिदिन सीमित सीटें और शटल उड़ानों के कारण किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
नई किराया दरें (15 सितंबर से लागू):
रूट पहले अब (किराया रुपये में)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 8,532 12,444
फाटा से केदारनाथ 6,062 8,842
सिरसी से केदारनाथ 6,060 8,839





