TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Kedarnath Heli Seva: अब महंगा होगा केदारनाथ धाम का हवाई सफर, किराये में हुई इतनी फीसदी बढ़ोतरी

मुख्य समाचार: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा का किराया 45.86% तक बढ़ा दिया है।
नई दरें 15 सितंबर से शुरू होने वाली दूसरे चरण की हेली सेवा पर लागू होंगी।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा का किराया 45.86% तक बढ़ा दिया है। नई दरें 15 सितंबर से शुरू होने वाली दूसरे चरण की हेली सेवा पर लागू होंगी। इस वर्ष 2 मई 2025 को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हेली सेवा शुरू हुई थी, लेकिन उत्तरकाशी और केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद संचालन रोक दिया गया था। अब 15 सितंबर से सेवा दोबारा शुरू होगी और इसकी बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। गृह सचिव शैलेष बगौली
की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने सुरक्षा और उड़ान मानकों के लिए नई एसओपी तैयार की है। सरकार की मंजूरी के बाद इन्हीं नियमों के तहत संचालन होगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ तक
चलने वाली हेली सेवा में प्रतिदिन सीमित सीटें और शटल उड़ानों के कारण किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है। नई किराया दरें (15 सितंबर से लागू): रूट पहले अब (किराया रुपये में) गुप्तकाशी से केदारनाथ 8,532 12,444 फाटा से केदारनाथ 6,062 8,842 सिरसी से केदारनाथ 6,060 8,839

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • नई किराया दरें (15 सितंबर से लागू): रूट                            पहले            अब (किराया रुपये में) गुप्तकाशी से केदारनाथ   8,532            12,444 फाटा से केदारनाथ          6,062             8,842 सिरसी से केदारनाथ        6,060              8,839
  • यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ तक चलने वाली हेली सेवा में प्रतिदिन सीमित सीटें और शटल उड़ानों के कारण किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
  • सरकार की मंजूरी के बाद इन्हीं नियमों के तहत संचालन होगा।