HomeNationalबाजपुर में महिला वकील से मारपीट और धमकी, दो लोगों पर केस...

बाजपुर में महिला वकील से मारपीट और धमकी, दो लोगों पर केस दर्ज

Date:

बाजपुर। महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे की अगुवाई में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मुलाकात की। खंबारी निवासी अधिवक्ता सुनीता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि 4 सितंबर को वह अपने चैंबर में बैठी थीं, तभी टांडा अमीचंद गांव के दो लोग वहां पहुंचे।

आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की, तथा शोरगुल होने पर धमकी देकर फरार हो गए। घटना के समय कृष्ण कुमार मौर्य, योगेश पाठक, विजय गर्ग, नीरज जौहरी और सूरज प्रकाश शर्मा मौजूद थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...