TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बाजपुर में महिला वकील से मारपीट और धमकी, दो लोगों पर केस दर्ज

मुख्य समाचार: बाजपुर।
महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर। महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे की अगुवाई में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मुलाकात की। खंबारी निवासी अधिवक्ता सुनीता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि 4
सितंबर को वह अपने चैंबर में बैठी थीं, तभी टांडा अमीचंद गांव के दो लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की, तथा शोरगुल होने पर धमकी देकर फरार
हो गए। घटना के समय कृष्ण कुमार मौर्य, योगेश पाठक, विजय गर्ग, नीरज जौहरी और सूरज प्रकाश शर्मा मौजूद थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • घटना के समय कृष्ण कुमार मौर्य, योगेश पाठक, विजय गर्ग, नीरज जौहरी और सूरज प्रकाश शर्मा मौजूद थे।
  • आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की, तथा शोरगुल होने पर धमकी देकर फरार हो गए।