HomeNationalकाशीपुर: उप जिला चिकित्सालय में लगेगी डायलिसिस मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी...

काशीपुर: उप जिला चिकित्सालय में लगेगी डायलिसिस मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Date:

रुद्रपुर। किडनी की बीमारी से जूझ रहे काशीपुर क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही उन्हें डायलिसिस की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. केके अग्रवाल ने काशीपुर के ट्रॉमा सेंटर में डायलिसिस मशीन लगाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिया है।

उत्तराखंड में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, अब तक 3 हजार मरीजों को मिला मुफ्त  डायलिसिस का लाभ – Haldwani Express News

अब तक काशीपुर में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या फिर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती थी बल्कि मरीजों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय लोग उप जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।

सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर दौरे के दौरान भी लोगों ने यह मांग उठाई थी। इसी के बाद ट्रॉमा सेंटर में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। साथ ही ट्रॉमा सेंटर को भी बेहतर ढंग से विकसित किया जाएगा ताकि मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...