TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर: उप जिला चिकित्सालय में लगेगी डायलिसिस मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे काशीपुर क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। किडनी की बीमारी से जूझ रहे काशीपुर क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही उन्हें डायलिसिस की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. केके अग्रवाल ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
काशीपुर के ट्रॉमा सेंटर में डायलिसिस मशीन लगाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिया है। अब तक काशीपुर में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या फिर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी
होती थी बल्कि मरीजों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता था। लंबे समय से स्थानीय लोग उप जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर दौरे के दौरान भी लोगों ने यह मांग
उठाई थी। इसी के बाद ट्रॉमा सेंटर में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। साथ ही ट्रॉमा सेंटर को भी बेहतर ढंग से विकसित किया जाएगा ताकि मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही ट्रॉमा सेंटर को भी बेहतर ढंग से विकसित किया जाएगा ताकि मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
  • उन्होंने कहा कि उम्मीद है प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
  • इसी के बाद ट्रॉमा सेंटर में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।