HomeNationalचमोली आपदा: सीएम धामी के निर्देश, मकान खोने वालों और मृतकों के...

चमोली आपदा: सीएम धामी के निर्देश, मकान खोने वालों और मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि

Date:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर रात आपदा परिचालन केंद्र से थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।

सीएम धामी के थराली व आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5  लाख की सहायता राशि प्रभावितों को जारी करने के

सीएम धामी ने कहा कि स्याना चट्टी क्षेत्र में पानी की निकासी की व्यवस्था तुरंत की जाए और थराली में बेघर हुए लोगों के लिए फिलहाल अस्थायी ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुनर्वास कार्य भी तेज गति से किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए। राहत सामग्री और राशन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी जरूरी सामान एक साथ उपलब्ध कराया जाए।

सीएम धामी ने थराली आपदा में जिलाधिकारी चमोली के त्वरित राहत प्रबंधन और एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी इसी तरह प्रभावी समन्वय के साथ काम किया जाए। साथ ही उन्होंने राज्य में अगले दो दिन के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को पूरी तैयारी रखने और संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आपदाओं का अध्ययन करेगी विशेषज्ञ कमेटी
मुख्यमंत्री ने चमोली के थराली, पौड़ी के सैजी और उत्तरकाशी के धराली में आई आपदाओं के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित एजेंसियों की एक समिति गठित करने के भी आदेश दिए। यह समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

बैठक में मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...