TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

चमोली आपदा: सीएम धामी के निर्देश, मकान खोने वालों और मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि

मुख्य समाचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर रात आपदा परिचालन केंद्र से थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।
किच्छा (एजेंसी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर रात आपदा परिचालन केंद्र से थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। सीएम धामी ने कहा कि स्याना चट्टी क्षेत्र में पानी की निकासी की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
व्यवस्था तुरंत की जाए और थराली में बेघर हुए लोगों के लिए फिलहाल अस्थायी ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुनर्वास कार्य भी तेज गति से किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बहाल किया जाए। राहत सामग्री और राशन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी
जरूरी सामान एक साथ उपलब्ध कराया जाए। सीएम धामी ने थराली आपदा में जिलाधिकारी चमोली के त्वरित राहत प्रबंधन और एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी इसी तरह प्रभावी समन्वय के साथ काम किया जाए। साथ ही उन्होंने राज्य में अगले दो दिन के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को पूरी तैयारी रखने और
संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपदाओं का अध्ययन करेगी विशेषज्ञ कमेटीमुख्यमंत्री ने चमोली के थराली, पौड़ी के सैजी और उत्तरकाशी के धराली में आई आपदाओं के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित एजेंसियों की एक समिति गठित करने के भी आदेश दिए। यह समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। बैठक में मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बैठक में मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
  • यह समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
  • आपदाओं का अध्ययन करेगी विशेषज्ञ कमेटीमुख्यमंत्री ने चमोली के थराली, पौड़ी के सैजी और उत्तरकाशी के धराली में आई आपदाओं के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित एजेंसियों की एक समिति गठित करने के भी आदेश दिए।