HomeNationalदेहरादून में नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में लगी भीषण आग, टीम...

देहरादून में नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में लगी भीषण आग, टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया

Date:

TN9 देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार रात को नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लगी है। इस घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर हुई है। यहां सोमवार रात के समय नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

सूत्रों के मुताबिक चकराता रोड पर स्थित इमारत में सबसे नीचे नेक्सा शोरूम बना हुआ है। जबकि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर बने होटल में लगी थी। बताया गया कि आग लगने का मुख्य कारण पास से गुजर रही बारात में चलाए गए पटाखों की वजह है।

Latest stories

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा विवाद: धामी सरकार सख्त, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित, कर्मचारी निलंबित

देहरादून: बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं...

धामी सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, 60 साल पूरे होते ही स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था को पूरी...