TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून में नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में लगी भीषण आग, टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया

मुख्य समाचार: TN9 देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार रात को नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लगी है।
इस घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार रात को नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लगी है। इस घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर हुई है। यहां सोमवार रात के समय नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप
धारण कर लिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूत्रों के
मुताबिक चकराता रोड पर स्थित इमारत में सबसे नीचे नेक्सा शोरूम बना हुआ है। जबकि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर बने होटल में लगी थी। बताया गया कि आग लगने का मुख्य कारण पास से गुजर रही बारात में चलाए गए पटाखों की वजह है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बताया गया कि आग लगने का मुख्य कारण पास से गुजर रही बारात में चलाए गए पटाखों की वजह है।
  • जबकि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर बने होटल में लगी थी।
  • सूत्रों के मुताबिक चकराता रोड पर स्थित इमारत में सबसे नीचे नेक्सा शोरूम बना हुआ है।