HomeIndia“भगवान हनुमान हमारे भी हैं” — मंदिर के पास शराब की दुकान...

“भगवान हनुमान हमारे भी हैं” — मंदिर के पास शराब की दुकान के विरोध में मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान का विरोध, मुस्लिम समुदाय भी उतरा सड़क पर।

 

उत्तर प्रदेश के बलिया में धार्मिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली है। हनुमान मंदिर के पास स्थित शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। अब इस विरोध में मुस्लिम समुदाय भी खुलकर सामने आ गया है। समुदाय के लोगों ने मंदिर के बाहर बैठकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और अल्लाह से प्रार्थना की कि मंदिर के पास से शराब की दुकान हटा दी जाए।

बलिया शहर के मवेशी अस्पताल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। इस विरोध की शुरुआत स्थानीय हिंदू समाज ने की थी। हनुमान जयंती पर मंदिर को ताले में बंद कर, काले कपड़े से ढक दिया गया। पूजा-पाठ भी रोक दी गई।

अब मुस्लिम समाज के लोग भी मंदिर के सम्मान की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं।आज मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर बैठे और प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “भगवान हनुमान हमारे भी हैं। मंदिर के पास शराब की दुकान होना अस्वीकार्य है।”

अतहर अली, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि:
“हम मुसलमान हैं लेकिन हमेशा मंदिर के आयोजनों में शामिल होते आए हैं। आज मंदिर पर काला कपड़ा देखकर दिल दुख गया। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द शराब की दुकान हटाई जाए, ताकि महिलाओं को पूजा करने में कोई दिक्कत न हो।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यह शराब की दुकान मंदिर से काफी दूर थी, लेकिन धीरे-धीरे नजदीक आ गई। अब यह महज 20 मीटर की दूरी पर है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है।

बलिया में धार्मिक एकता और भाईचारे की यह तस्वीर साफ दिखा रही है कि आस्था की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है।


📰 इस ख़बर को हूबहू न्यूज़पेपर स्टाइल (Premium E-Paper) में पढ़ें

सिंगल स्क्रीनशॉट में पूरी खबर शेयर करने के लिए ऊपर बटन पर क्लिक करें

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...